अजय थापा को किया सम्मानित

By: May 25th, 2019 12:05 am

शिमला—शिमला के गेयटी थियेटर में महासू आर्ट कला संस्था द्वारा लगाई जा रही चित्रकला प्रदर्शनी को स्थानिय लोग की काफी प्रसंशा मिल रही है। इस प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग राज्यों के लगभग 36 कलाकारों की चित्रकला की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस संस्था द्वारा न केवल हिमाचल प्रदेश अपितू हिमाचल प्रदेश के अन्य राज्यों से भी कलाकर अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने रख सकते है। इस संस्था द्वारा कलाकारों की कला को प्रोत्साहित किया जाता है साथ ही उन्हें एक मंज प्रदान किया जाता है। जिससे वह अपनी प्रतिभा को लोगों तक ला सकते है। ऐसे ही एक चित्रकार अजय थापा है जो देहरादून से सम्बध रखते है। बता दे कि अजय थापा आर्मी में 22 सालों तक अपनी सेवाएं दे चूके है। अजय थापा को चित्रकला का बहुत शोक था। वहीं शोक उन्होंने आज भी जिंदा रखा है। अजय थापा आर्मी में  कार्य करने के साथ-साथ पेंटिंग से भी जुडें़ हुए है। उनकी चित्रकला लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसे देखते हुए मुख्य सचिव द्वारा भी उन्हें उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं उनकी पेंटिंग की बात करें तो उसकी खास बात तो यह है कि ओइल क्लर से पेंटिंग को सुन्दर रूप देते है। साथ ही उनकी चित्रकारी मुख्य रूप से प्रकृति पर आधारित होती है। उन्होंने जितनी भी चित्रकारी की है ना वह देखने में बहुत ही सून्दर व आकर्षित है। एक कलाकार का समाज में भी अहम रोल है। कलाकार अपनी प्रतिभा से लोगों के सामने किसी भी विषय को बडे़ ही खूबसूरत तरीके से रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते है। वहीं महासू आर्ट संस्था खास तौर पर यंग चित्रकारों को एक प्लेटफोम देती है। जिससे जो यूवा चित्रकारी में ही अपना केरियर बनाना चाहते है। उन्हें एक मंज मिले वही वह अपनी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचाने तक कामयाब हो सकें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App