अनुराग ठाकुर ने जड़ा चौका

By: May 24th, 2019 12:04 am

विधानसभा का हिसाब बराबर कर आगे निकली बीजेपी 

हमीरपुर –आखिर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र ने प्रदेश की सियासत के इतिहास में नया अध्याय रच दिया। प्रदेश की सबसे हॉट मानी जाने वाली इस संसदीय सीट से अनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की, जो कि आज तक पहले किसी भी सीट पर  में नहीं हुआ है। जीत भी हजारों में नहीं लाखों के अंतर से। अनुराग के पक्ष में 682692 मत तो कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल के पक्ष में 283120 वोट पड़े। यानी बीजेपी के पक्ष में 68.78 फीसदी, जबकि कांग्रेस के पक्ष में मात्र 28.09 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि वर्ष 2014 के लोस चुनावों में अनुराग ठाकुर को 98403 मतों की लीड मिली थी। इस बार संसदीय क्षेत्र में बीजेपी को जसवां परागपुर हलके से सबसे अधिक 29174 की लीड मिली है। यही नहीं, अनुराग ठाकुर की इस जीत के बाद बीजेपी यहां विधानसभा चुनावों का इतिहास बराबर करने के बाद आगे भ्ज्ञी निकल गई। हमीरपुर  के 17 हलकों में विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी सात विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ गई थी। इनमें सुजानुपर भी शामिल था, जहां से न केवल भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था बल्कि इस हार के कारण पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सीएम बनने-बनते रह गए थे। इस बार बीजेपी को यहां से 25038 मत पड़े हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा के चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 हलकों में से 16 पर बीजेपी आगे रही थी, लेकिन हरोली में बीजेपी काफी पिछ़ड गई थी। यही नहीं पिछले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस में मौजूदा विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बीजेपी प्रत्याशी को यहां 7377 मतों से पराजित किया था, लेकिन इस बार लोस चुनावों में हरोली से बीजेपी को 14921 मतों की लीड मिली है। ऊना जिले में सबसे अधिक 27227 मतों की लीड बीजेपी प्रत्याशी को कुटलैहड़ हलके से आई है। हमीरपुर जिला की बात करें तो जिस नादौन सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश विधानसभा चुनावों में 2203 मतों से जीते थे, वहां से अनुराग ठाकुर को सबसे ज्यादा लीड मिली है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी को 27853 मतों की लीड मिली है। उधर, बिलासपुर जिले के घुमारवीं हलके से अनुराग ठाकुर को सबसे ज्यादा 20187 वोटों की लीड मिली है।

लोस चुनाव, 2014

विधानसभा            बीजेपी     कांग्रेस

देहरा       24083    18272

जसवां परागपुर       24116    17003

धर्मपुर     25363    17389

भोरंज      28636    17758

सुजानपुर  24210    20990

हमीरपुर   26894    18559

बड़सर    27802    22825

नादौन     28890    25068

चिंतपूर्णी   25682    22078

गगरेट      26248    20581

हरोली     23157     30117

ऊना       31007    19592

कुटलैहड़  28532     21935

झंडूता     24287     18779

घुमारवीं   28404    19444

बिलासपुर सदर       26005    18381

श्री नयनादेवी         23439    20100

पोस्टल बेलेट          1280      761

लोस चुनाव, 2019

विधानसभा            बीजेपी     कांग्रेस

देहरा       39785    13120

जसवां-परागपुर       40584    11410

धर्मपुर     37172     9549

भोरंज      40175    12658

सुजानपुर  38049    13011

हमीरपुर       37075       16547

बड़सर         40713            16547

नादौन     45416    17563

चिंतपूर्णी   38552     19188

गगरेट      40885    18630

हरोली     38220    23299

ऊना       42797    18210

कुटलैहड़  43672    16445

झंडूता     35765    17625

घुमारवीं   39800    19825

बिलासपुर 37137     18931

श्रीनयनादेवी          33015    22182

पोस्टल बेलेट          13880    2120

राम लाल को घर में मिली शिकस्त

इस बार लोकसभा चुनावों में चौंकाने वाली बात यह है कि जिस श्री नयनादेवी हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी रामलाल ठाकुर संबंध रखते हैं ,वहां से बीजेपी को 10833 मतों की लीड मिली है। वर्ष 2014 के लोस चुनावों में बीजेपी को यहां से 3339 मतों की बढ़त मिली थी , जबकि 2017 के विधानसभा चुनावों में इस हलके से बीजेपी के प्रत्याशी 1042 वोटों से हार गए थे। बता दें कि पांच जिलों और 17 विधानसभा क्षेत्रों में फैले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से इस बार 9 लाख 72 हजार 249 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App