अनुराग बोले, दिल्ली में नमो अगेन तय

By: May 10th, 2019 12:08 am

ऊना में चुनाव प्रचार के दौरान सांसद ने किया दावा, कांग्रेस पर साधा निशाना

ऊना –केंद्र में मोदी सरकार का पुनःसत्ता में लौटना तय है। यह बात गुरुवार को ऊना विस क्षेत्र के तहत भटोली, संतोषगढ़, चढ़तगढ़, नंगड़ा, झोडोवाल खूही, जनकौर, सुनेहरा, बहडाला, टब्बा, बसोली, अप्पर अरन्याला, रामपुर व ऊना शहर में नुक्कड़ सभाओं को संबोंधित करते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि देश में प्रचंड मोदी लहर चल रही है, जिसके समक्ष कांग्रेस का झूठ कही पर भी टिक नहीं पा रहा है। कांग्रेस के नकारात्मक अभियान व भ्रम की राजनीति की हवा निकल गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस के 60 सालों के शासन के बाद मोदी सरकार के पंाच साल का कार्यकाल को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। जनता कांग्रेस व भाजपा  सरकारों के काम की तुलना कर रही है। लोगों ने कांग्रेस के भ्रष्ट चेहरे को जान लिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि भारत की एकता, अखंडता व सुरक्षा मोदी सरकार के हाथो में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकर ने पंाच वर्ष के दौरान देश में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया है तथा विकास की राह पर देश को अग्रसर किया है। भ्रष्टाचार के दलदल से देश को बाहर निकाल कर मोदी सरकार ने ईमानदार शासन दिया है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ देश की जनता को सीधा मिल पा रहा है। मोदी सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में हर वर्ग को लाभान्वित किया है। पहली बार किसी सरकार ने गरीब की चिंता की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार ने जिस प्रकार से  कठोर कदम उठाए है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस परिवार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रख कर देश के गौरव आईएनएस विराट युद्धपोत को अपनी छुट्टियां मनाने के लिए टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया, देश उस परिवार को दोबारा सत्ता सौंपने का जोखिम कभी नहीं उठाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी ने देश की सुरक्षा में तैनात युद्धपोत को अपने निजी उपयोग के लिए रिश्तेदारों के साथ दस दिनों तक घूमने के लिए इस्तेमाल किया। नेहरू-गांधी परिवार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कभी चिंता का विषय नहीं रहा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच वर्र्षों के दौरान देश ने उन उपलब्धियों को हासिल करके दिखाया है, जिनको लेकर कांग्रेस अपने छह दशक के शासन के दौरान हमेशा ही उदासीन रही। ‘जन धन’ और ‘उज्ज्वला’ से लेकर ‘मुद्रा’ और ‘सौभाग्य’ जैसी योजनाओं ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र को सिद्ध करके दिखाया है। मोदी सरकार में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से देश का जनसामान्य अपनी जिंदगी में जिस बदलाव को महसूस कर रहा है। वह कांग्रेस के राज में उसके लिए संभव नहीं था। जनता को जो महसूस हो रहा है, वह उसके विपरीत जाकर कभी वोट नहीं करेगी और हिमाचल में चार की चार और देशभर में चार सौ के पार सीटें देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः देश की बागड़ोर सौपनें जा रही है। जनसभाओं को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंंह सत्ती, जिला भाजपाध्यक्ष बलबीर बगगा, मीडिया सह प्रभारी हरिओम भनोट, मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ौलिया, सागर दत्त भारद्वाज, तिलक राज सैणी, अंबिका दत्त, डा.रामपाल सैणी, अशाोक धीमान, नीरज जैतक, पवन कपिला, सुरजीत सैणी, मदन पुरी, जनकराज खजांची, तरसेम शर्मा, राहुल शर्मा, अजय चौधरी, रवि जैलदार सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App