अर्की भाजपा ने मनाया जीत का जश्न

By: May 25th, 2019 12:05 am

अर्की। भाजपा ने उपमंडल मुख्यालय में लोकसभा चुनावों में हुई जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर शहर में मिठाइयां बांटी गई। साथ ही डीजे की धुन पर जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी रूपी सुनामी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ  हो गया है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राकेश भारद्वाज, सोनू सोनी, प्रभा भारद्वाज, सरस्वती देवी, नीलम शर्मा, तुलसी गुप्ता, अजय गुप्ता, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App