आज बारिश-तूफान और ओले

By: May 23rd, 2019 12:15 am

हिमाचल में 25 तक खराब रहेगा मौसम, फिर 28 मई तक खिली रहेगी धूप

शिमला – हिमाचल प्रदेश में मतगणना के दिन भी मौैसम रौद्र रूप दिखा सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा और सिरमौर में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश, तूफान औैर ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग की मानें, तो राज्य में 25 मई तक मौसम खराब रहेगा, जबकि 26 से 28 मई तक मौसम साफ बना रहेगा, जो जनता को राहत लेकर आ सकता है। प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों मेेें धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में ंएक से पांच डिग्र्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। तापमान में उछाल आने के बाद राज्य के मैदानी  इलाकों में फि र से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऊना का पारा फिर से 41 डिग्री से पार हो गया है। हमीरपुर, बिलासपुर व कांगडा में भी प्र्रचड़़ गर्मी पड़ रही है। हमीरपुर व बिलासपुर का पारा 37 डिग्री से पार हो गया है। कांगड़ा व सुंदरनगर का पारा भी 36 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा नाहन, भुंतर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी आई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। तापमान में उछाल आने के बाद राज्य  में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक आंका गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    27.5       16.2

सुंदरनगर  36.5      16.5

भुंतर       34.4       12.8

कल्पा     22.6      7.6

धर्मशाला  29.6      15.6

ऊना       41.4       19.4

सोलन     33.0      14.8

नाहन      35.9      21.5

केलांग     18.2       6.0

कांगड़ा    36.2      18.2

बिलासपुर 37.8       18.5

हमीरपुर   37.1       18.1

चंबा       34.4       14.1

डलहौजी  21.0      16.5


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App