एक्टर करण ओबेरॉय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

By: May 10th, 2019 12:02 am

मुंबई – महिला से रेप और अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किए गए टीवी एक्टर करण ओबेरॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि एक फैशन डिजाइनर ने करण पर रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने करण को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि यह महिला करण के साथ 2016 से रिलेशनशिप में थीं और करण ने उनसे शादी का वादा करके रेप किया। पुलिस ने बताया था कि करण पर रेप करने के अलावा रेप का वीडियो बनाने और उस वीडियो के जरिए अवैध वसूली करने का भी आरोप है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App