एक नजर

By: May 2nd, 2019 12:01 am

अफगानिस्तान में 50 तालिबान आतंकी ढेर

काबुल – अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत गजनी और उत्तरी प्रांत सरी पुल में पिछले 24  घंटों के दौरान सेना और विदेशी सेनाओं के संयुक्त अभियान में तालिबान के तीन स्थानीय कमांडरों समेत 50 आतंकवादी मारे गए। सेना के उत्तरी क्षेत्र के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सरी पुल प्रांत के संगचारक जिला में सेना के जवानों के साथ संघर्ष के दौरान आठ आतंकवादी मारे गए तथा सात अन्य घायल हो गए। जिला के कुछ गांवों से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान कुछ इलाकों में सुरक्षाबलों के साथ झड़पों के दौरान ये आतंकवादी मारे गए एवं घायल हो गए।  तालिबान ने इस हादसे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है।        

त्रिपोली में अब तक गई 345 की जान

काहिरा – त्रिपोली में विद्रोही फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार की लीबिया नेशनल आर्मी (एलएनए) के हमले में 345 लोग मारे गए और 1652 और घायल हो गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि 28 अप्रैल तक त्रिपोली में 345 लोग मारे गए और 1652 घायल हुए हैं। क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में तैनात डब्ल्यूएचओ के कर्मचारियों 140 से अधिक लोगों की गंभीर सर्जरी की है।

एसएएस पायलट हड़ताल पर, 500 उड़ानें रद्द

स्टॉकहोम – स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस (एसएएस) के पायलट की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। इसके कारण बुधवार की 500 उड़ानों को रद्द करना पड़ा और इससे 47000 यात्री प्रभावित होने की संभावना है। एसएसएस के अनुसार मंगलवार को 546 उड़ानों को रद्द किया गया। इससे 48000 यात्री प्रभावित हुए। हड़ताल के कारण अब तक कुल 3306 उड़ानों को रद्द किया गया हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App