एनएचपीसी अधिकारियों से आज मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

By: May 25th, 2019 12:05 am

सैंज। सैंज के मुख्य व्यापार केंद्र सैंज बाजार की समस्याओं के समाधान करने की मांग को लेकर व्यापारी वर्ग सैंज का प्रतिनिधिमंडल पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-तीन विहाली से शनिवार को मिलेगा। व्यापार मंडल का कहना है कि पूरी सैंज घाटी परियोजना के निर्माण कार्य से प्रभावित हुई है। इस मौके पर योगेंद्र पाल  संयोजक व्यापार मंडल सैंज, ज्ञान चौहान उपाध्यक्ष बंजार मंडल,  झावे राम ठाकुर सचिव बंजार मडल,  चुनी लाल, प्रदीप ठाकुर अध्यक्ष शहरी इकाई सैंज, लक्षमण सिंह नेगी सचिव व्यापार मडल,  दिल राज, रोशन ठाकुर,लाला राम आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App