एरिफ  कंपनी के कर्मियों को धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By: May 25th, 2019 12:05 am

कंडाघाट—कंडाघाट पुलिस ने चंबाघाट से कैथलीघाट तक फोरलेन का काक कर रही एरिफ  कंपनी के कर्मचारियों को जान से मारने व गाली-गलौज करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति भी इसी कंपनी में काम करता है। कंडाघाट पुलिस ने इस व्यक्ति को कंडाघाट बाजार से गिरफ्तार किया है। कंडाघाट पुलिस ने इस व्यक्ति के खिलाफ  धारा 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चार मई को कंडाघाट पुलिस थाने में एरिफ कंपनी में कर्मचारी प्रीतम चंद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि इसी कंपनी में कार्य करने वाले शक्ति चंद उम्र 44 साल कंपनी के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देता है व साथ में गालियां देता है। शिकायत मिलने के बाद कंडाघाट पुलिस ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले 44 वर्षीय शक्ति चंद को कंडाघाट बाजार से गिरफ्तार किया है।  शुक्रवार को एएसआई राजेंद्र की टीम ने पकड़े गए व्यक्ति को सोलन कोट में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिनों तक ज्यूडिशियल रिमांड दिया गया। एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि जान से मारने की धमकी देने वाले शक्ति चंद को सोलन कोट में पेश किया गया, जहां से उसे 30 मई तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App