कर लो तैयारी…हिमाचल की आवाज बनने के लिए 24 को ऑडिशन

By: May 14th, 2019 12:05 am

बिलासपुर —प्रदेश के अग्रणी मीडिया गु्रप ‘दिव्य हिमाचल’ के लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज सीजन-सात की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संगीत में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण करवा सकते हैं। हिमाचल में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत मीडिया गु्रप संगीत में युवाओं के हुनर की परख करेगा। सुरों का यह मंच 24 मई, 2019 को बिलासपुर शहर के भाषा एवं संस्कृति ऑडिटोरियम में सजेगा। रजिस्ट्रेशन की सुविधा ‘दिव्य हिमाचल’ के ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर में उपलब्ध है। यहां आकर अभ्यर्थी पंजीकरण करवा सकते हैं। ऑडिशन की तिथि फाइनल होने के बाद अब सुरों का सरताज बनने के लिए कसरत तेज हो गई है। कई युवा दिन-रात संगीत का अभ्यास कर रहे हैं। स्कूलों में यूजिक टीचर भी अपने छात्रों को ऑडिशन के लिए तैयार कर रहे हैं। कई प्रतिभागी घर पर अपने माता-पिता से संगीत के गुर सीख रहे हैं। इस सुनहरे मौके को कोई भी प्रतिभावान गवाना नहीं चाहता। स्कूलों से लेकर अकादमियों तक अभ्यर्थी पसीना बहा रहे हैं। बहुत जल्द पंजीकरण फार्म स्कूलों में भी उपलब्ध हो जाएगा। शहर के कई स्कूलों में पंजीकण फार्म उपलब्ध करवा दिए गए हैं। बताते चलें कि हिमाचल की आवाज सीजन-सात बिलासपुर के ऑडिशन 24 मई को शहर के भाषा एवं संस्कृति ऑडिटोरियम में होंगे। महज दस दिन का समय शेष बचा है। 11वें दिन संगीत का मंच सज जाएगा। पंजीकृत युवाओं को ही ऑडिशन में भाग लेने का मौका मिलेगा। ऑडिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागी जल्द रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें। जाहिर है कि ‘दिव्य हिमाचल’ का सबसे लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज जिला स्तर से संगीत में प्रतिभा की खोज कर रहा है। संगीत के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं को बेहतर प्लेटफार्म प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में गत सफल सीजन के बाद इस बार फिर ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन की सुविधा ‘दिव्य हिमाचल’ ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर में उपलब्ध है। इसके साथ ही उपमंडल स्तर पर भी रजिस्ट्रेशन फार्म उपलब्ध हो जाएंगे। ‘दिव्य हिमाचल’ हर वर्ष हिमाचल की आवाज इवेंट आयोजित करता है। हिमाचल से संगीत में प्रतिभाओं को निखारकर उच्च मुकाम तक पहुंचाने में यह इवेंट अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।  वहीं सीनियर और जूनियर वर्ग के युवाओं में भी जोरदार उत्साह देखा जा रहा है।

 जानकारी के लिए घुमाएं ये-ये नंबर

ऑडिशन के फार्म या अन्य जानकारी के लिए बिलासपुर में  94185-68573 व 98174-00757 पर संपर्क करें। इसके अलावा घुमारवीं में 98829-66096, स्वारघाट में 97361-60038, झंडूता में 98050-65799 और शाहतलाई में 94184-94651 पर संपर्क करें।

ऑडिशन को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज

ऑडिशन को लेकर बिलासपुर का युवा वर्ग काफी उत्साहित है। युवाओं, स्कूली छात्रों के अलावा अन्य इच्छुक युवाओं में ऑडिशन को लेकर खासा क्रेज है। वहीं दूरभाष के माध्यम से इवेंट को लेकर सभी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। फिलहाल ऑडिशन 24 मई को सुबह दस बजे आरंभ हो जाएंगे और शाम चार बजे तक चलेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App