कांगड़ा-चंबा सीट पर भाजपा की पोल खोलने आएंगे सिद्धू

By: May 12th, 2019 12:02 am

कांगड़ा -कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक एवं पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू कांगड़ा-चंबा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए कांगड़ा आएंगे। यह जानकारी कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू शीघ्र ही कांगड़ा-चंबा क्षेत्र का दौरा कर लोगों को मोदी सरकार की नाकामियों से अवगत करवाएंगे और कांग्रेस पार्टी जनहित  की नीतियों का व्याख्यान जनता के समक्ष  करेंगे। कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से पवन काजल कांग्रेस पार्टी के सशक्त उम्मीदवार हैं, जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव प्रचार से पवन काजल की स्थिति काफी मजबूत हुई है और उनके मुकाबले भाजपा के प्रत्याशी कमजोर सिद्ध हुए हैं। भाजपा के निवर्तमान सांसद शांता कुमार ने सांसद रहते कांगड़ा के हितों की पैरवी नहीं की, लिहाजा इसका खामियाजा भाजपा के प्रत्याशी को भुगतना  पड़ेगा। पवन काजल युवा हैं, मेहनती हैं और विधायक रहते उन्होंने कांगड़ा क्षेत्र में बेहद विकास के कार्य करवाए हैं और आने वाले समय में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो इसका लाभ कांगड़ा-चंबा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App