कांगड़ा में खुला फैशन वर्ल्ड लग्जरी यूनिसेक्स सैलून

By: May 12th, 2019 12:07 am

एमडी अनिल नागपाल के माता-पिता ने किया शुभारंभ, सस्ते दामों पर आधुनिक सुविधाएं

कांगड़ा -फैशन के शौकीनों को कम दामों पर बेहतर सेवा देने वाले  फैशन वर्ल्ड लक्सरी यूनिसेक्स सैलून  का कांगड़ा में शनिवार को विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया। फैशन वर्ल्ड लक्सरी यूनिसेक्स सैलून  राजपूत कल्याण सभा के विपरीत पेंटालून शोरूम की ऊपरी मंजिल पर खुला है। इसका शुभारंभ फैशन वर्ल्ड लक्सरी यूनिसेक्स सैलून  के एमडी अनिल नागपाल की माता चंद्र मोहिनी और पिता मनमोहन लाल ने किया। अनिल नागपाल ने  बताया कि फैशन वर्ल्ड लक्सरी यूनिसेक्स सैलून कांगड़ा के ग्राहकों की पसंद, ना पसंद का दो साल तक करीब से अध्ययन करने के उपरांत खोला गया है। उनका प्रयास रहेगा कि कांगड़ा के लोगों को वाजिब दाम पर अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान की जाएं।  श्री नागपाल ने बताया कि नेल आर्ट और नेल एक्सटेंशन की सुविधा इस सैलून में विशेष तौर पर ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्किन से संबंधित सभी तरह की परेशानियों का भी यहां पर उपचार किया जाएगा। बालों की समस्याओं का निदान करने के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक से कलर की सुविधा भी ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जाएगी। फैशन वर्ल्ड लक्सरी यूनिसेक्स सैलून के एमडी अनिल नागपाल ने बताया कि यहां पर ब्राइडल मेकअप  का विशेष प्रबंध किया गया है। सैलून में मेक अप आर्टिस्ट वह शख्स है जो कि विश्व स्तरीय मैगजीन और बॉलीवुड में भी काम चुका है। इसके अलावा भी सैलून का सारा स्टाफ  पूरी फुली ट्रेनेड  है। श्री नागपाल ने बताया कि उनका इस क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है और यह जिला कांगड़ा में उनका चौथा सैलून होगा। धर्मशाला में एक और पालमपुर में दो सैलून  ग्राहकों को सस्ते दामों पर बेहतर सुविधाएं पहले ही उपलब्ध करवा रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर विभिन्न मॉडल्स ने ब्राइडल मेकअप के अलावा  स्चवर्जकोपफ  की समर कलेक्शन का भी प्रदर्शन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App