कांगो का गलू जंगल में आग

By: May 30th, 2019 12:06 am

अवाहदेवी।  उपमंडल सरकाघाट के कांगो का गलू जंगल में बुधवार शाम आग लगने से लाखों की वन संपदा जलने से बाल-बाल बच गई। वहीं आग लगने वाले स्थान के नजदीक शिव मंदिर, वन विभाग का विश्रामगृह आदि आग लगने से बच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग सरकाघाट को दी। अगर आग बुझाने के लिए थोड़ी सी देरी होती तो भारी संख्या में नुकसान हो सकता था। मौके पर स्थानीय लोगों, पूर्व अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड के रमेश चंद, ताइक्वांडो बोर्ड ऑफ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, फायर मेन जोगिंद्र सिंह, श्याम लाल, टेकचंद सहित अन्य लोगों ने  आग पर काबू पाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App