किरण खेर बोली, मैं झूठ बोलकर नहीं लेती वोट

By: May 14th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ -चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी किरण खेर ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल पर पलटवार करते हुए कहा कि वह चंडीगढ़ की जनता से झूठ बोलकर वोट नहीं मांग सकती। चंडीगढ़ वासियों के लिए जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से चल रहे प्रचार के बीच उन्हें विरोधियों से कई तरह की बातें सुनने को मिली हैं। खेर ने कहा कि नेता झूठ बोलकर वोट लेते हैं। लोग इसी झूठ के सहारे वोट देते हैं। खेर ने कहा कि उनपर सच बोलने के आरोप लगते हैं। सच हमेशा कड़वा होता है। शहर वासियों और विरोधियों से सवाल करते हुए खेर ने कहा कि क्या सच बोलना और वादा करके उसे निभाना बुरी बात है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वह जलेबी जैसी नहीं दिख सकती। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट व सच्ची हूं। मैं झूठ बोलकर चंडीगढ़ की जनता से वोट नहीं ले सकती, क्योंकि मेरी इनके प्रति जवाबदेही है। किरण खेर ने कहा कि झूठा और भ्रष्टाचारी कभी भी सीना चौड़ा करके उंची आवाज में बात नहीं कर सकता।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App