कृष्ण फोरेस्ट्री कांग्रेस में पोस्टर पे्रजेंटेशन को सिलेक्ट

By: May 14th, 2019 12:02 am

 नौणी -डा. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के डाक्टरेट छात्र कृष्णलाल गौतम को 20 से 22 मई के बीच फ्रांस के मोंटपेलियर में आयोजित होने वाली चौथी विश्व एग्रो फोरेस्ट्री कांग्रेस में पोस्टर प्रेजेंटेशन करने के लिए चुना गया है। इस कांग्रेस के लिए प्रस्तुत सार के आधार पर विश्व एग्रो फोरेस्ट्री कांग्रेस की वैज्ञानिक समिति द्वारा कृष्ण लाल को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 1921 यूरो की राशि भी दी जाएगी। इसमे पंजीकरण और अन्य शुल्क के लिए 340 यूरो शामिल हैं, जबकि यात्रा, आवास, वीजा आदि को सुविधाजनक बनाने के लिए 1481 यूरो का भुगतान किया जा रहा है। कृष्ण लाल ने नौणी विवि से अपनी बीएससी वानिकी और एमएससी एग्रो फोरेस्ट्री की डिग्री पूरी की है। वह वर्तमान में यूनिवर्सिटी से एग्रो फोरेस्ट्री में पीएचडी कर रहे हैं। उनकी पोस्टर प्रस्तुति का शीर्षक-मोरस आधारित एग्रो फोरेस्ट्री सिस्टम के तहत लेपिडियम सैटिवम के उत्पादन पर विभिन्न प्रकार की जैविक खाद का प्रभाव है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App