घनारी में प्रवासी महिला ने दर्ज करवाया रेप का केस

By: May 29th, 2019 12:15 am

अंब —थाना अंब के तहत घनारी क्षेत्र में रह रही एक प्रवासी महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई है।   पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 493, 496, 354 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। प्रवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि गत दिनों जब वह घनारी स्थित एक नर्सरी में थी तो क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने वहां पहुंच कर उनके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। बाद में इसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से उक्त महिला व पुरुष के बीच उपजा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति पर महिला आरोप लगा रही है। उक्त दोनों ने एक वर्ष पूर्व एक गुरुद्वारा में शादी कर रखी है।  एक वर्ष से यह शिकायतकर्ता महिला इसी व्यक्ति के साथ रह रही है। कुछ समय पूर्व दोनों के मध्य शादी पंजीकरण न करवाने पर उपजा विवाद अब नई दिशा में बदल चुका है। उधर, डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App