चंडीगढ़ में भाजपा को समर्थन देंगे व्यापारी

By: May 17th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी किरण खेर को अपना समर्थन देने की घोषणा की व आने वाले चुनावों में किरण खेर की जीत को सुनिश्चित करने के लिए तन, मन और धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया। गुरुवार को पार्टी कार्यालय कमलम में दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता की नेतृत्व में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में राजस्थान की विधायक किरण महेश्वरी, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान सुभाष नारग, चंडीगढ़ बिजिनेस काउंसिल से बलदेव गोयल, ग्रेन मार्केट सेक्टर 26 से राम करण गुप्ता व सत प्रकाश, क्राफ्ट एसोसिएशन से आशिश गर्ग, इंडस्ट्रीज से अवि भसीन और राकेश अग्रवाल, अखिल भारती अग्रवाल सभा से प्रेम चंद गुप्ता, अखिल भारती अग्रवाल सम्मेलन गिरधारी लाल जिंदल, सतप्रकाश गुप्ता, अनुप गुप्ता व प्रदीप बंसल, संजीव चढ्ढा और अन्य ने उक्त घोषणा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App