चंबा के फ्रीडम फाइटर ज्ञान चंद का देहांत

By: May 29th, 2019 12:02 am

चंबा —चंबा जिला के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान चंद शर्मा का सोमवार शाम को निधन हो गया। ज्ञान चंद शर्मा पिछले कुछ अरसे से अस्वस्थ चल रहे थे।  मंगलवार को ज्ञान चंद शर्मा का भगोत स्थित श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ज्ञान चंद शर्मा अपने पीछे पत्नी कुंती देवी व तीन बेटे छोड़ गए हैं। मूल रूप से शहर के रामगढ़ मोहल्ले के वासी ज्ञान चंद शर्मा का जन्म 5 अक्तूबर 1926 को हुआ था। ज्ञान चंद शर्मा स्वतंत्रता सेनानी के साथ- साथ नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के सिपाही भी थे। ज्ञान चंद शर्मा डीसी आफिस में भी नौकरी की थी। 92 वर्षीय ज्ञान चंद शर्मा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।  उधर, स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान चंद शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज व सदर विधायक पवन नैयर ने शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करने के साथ- साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की है। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App