छात्रों को बताया वैदिक धर्म का महत्त्व

By: May 7th, 2019 12:05 am

मनाली— डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में स्वामी श्री सत्यदेव पुरूषार्थी जी ने अपने अमूल्य वैदिक प्रवचनों सहित प्रातःकालीन यज्ञ सभा को संबोधित किया। इस यज्ञ सभा में स्वामी जी ने छात्रों को वैदिक धर्म और वैदिक मंत्रों का महत्व बताया। छात्रों को वास्तविक अर्थों में आर्य बनने की प्रेरणा दी। गायत्री मंत्र से होने वाले लाभों के बारे में छात्रों को विस्तृत रूप से अवगत किया। स्वामी जी ने सभी छात्रों को जीवन में उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया। यज्ञ के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने स्वामी जी को सहृदय धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App