जवाहर नवोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाया मजदूर दिवस

By: May 2nd, 2019 12:04 am

ठियोग -जवाहर  नवोदय विद्यालय ठियोग में बुधवार पहली मई को मजदूर दिवस श्रम दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः कालीन सभा के दौरान  एनएसएस के विद्यार्थियों ने राकेश सोनी व नीलकमल के मार्गदर्शन में एक लघुनाटिका श्रमिकों के अधिकार का मंचन किया। इस लघुनाटिका को  निखिल, संजय, मनीष, हरीश, अंकित, अजय, ऋतिक, गौरव, प्रिंस, साहिल आदि ने प्रस्तुत  किया। विद्यार्थियों ने मजदूरों श्रमिकों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान बारहवीं कक्षा के छात्र ऋषव शर्मा ने श्रम दिवस के  इतिहास, उद्देश्य तथा महत्त्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य  सुमन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी संस्था या संस्थान बिना परिश्रम  के नहीं चल सकती। सबसे ज्यादा श्रम में भागीदारी श्रमिकों की होती है। अतः इन्हें  नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। प्रत्येक श्रमिक पहले एक व्यक्ति है इसलिए उनकी स्थिति को ध्यान में न रखकर एक व्यक्ति के रूप में उनका सम्मान किया जाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App