जुखाला क्रिकेट अकादमी में 43 खिलाड़ी सिलेक्ट

By: May 6th, 2019 12:10 am

70 खिलाडि़यों ने दिखाया जौहर,-5 लड़कियों को भी मिली एडमिशन

जुखाला —क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के तत्त्वावधान में रविवार को जुखाला क्रिकेट अकादमी के लिए खिलाडि़यों ट्रायल लिया गया। जुखाला क्रिकेट अकादमी में दाखिला पाने के लिए करीब 70 खिलाडि़यों ने ट्रायल में भाग लिया। इसमें से 38 लड़कों व पांच लड़कियों का अकदमी के लिए चयन हुआ है। बिलासपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से वरुण शर्मा, शुभ शर्मा व मनोहर लाल ने सिलेक्टर की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि लड़कों में प्रक्षित शर्मा, राहुल शर्मा, शुभम ठाकुर, अमन ठाकुर, नितिन ठाकुर, लक्की ठाकुर, अनिल शर्मा, हिमेश धीमान, विनय कुमार, सुमित शर्मा, कार्तिक धीमान, वरुण, अभय, रिजुल शर्मा, अरुण, मंजीत, नवीन, सक्षम, शिवम, अभय, कार्तिक शर्मा, रोहित ठाकुर, विनय शर्मा, गौरव ठाकुर, सूर्यनारायण, आदित्या भड़ोल, आदर्श भड़ोल, अनिल शर्मा, रमण ठाकुर, मुकेश शर्मा, दिव्यांश, अजय कुमार, रोहित ठाकुर, सोहिल शर्मा, राहुल शर्मा, शुभम धीमान, ध्रुव शर्मा, अक्षित ठाकुर व हिमांशु का चयन किया गया  है। इसके अलावा लड़कियों में इशिता, तनु शर्मा, दिव्यांशी व अर्शिया का चयन हुआ है।  जुखाला क्रिकेट अकादमी के कोच मनोहर लाल ने बताया कि चयनित खिलाडि़यों की कोचिंग सोमवार से शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी चयनित खिलाडि़यों को एक वर्ष तक अकादमी में खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App