देश तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी

By: May 17th, 2019 12:05 am

कुल्लू – 55 साल राज करने वाली कांग्रेस सरकार देश सेवा करने में नाकाम साबित हुई है, जबकि भाजपा के दो प्रधानमंत्रियों ने देश के विकास में ऐसा करिश्मा करके दिखाया है कि उसे कांग्रेस पचा ही नहीं पा रही है। कांग्रेस झूठ बोलकर राजनीति कर रही है। इस देश पर 55 वर्षों तक अखंड हुकूमत की है तो कांग्रेस ने। यह तंज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कुल्लू के रथ मैदान में किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलते हैं और प्रधानमंत्री पर गाली-गलौज करते हैं। राहुल मर्यादाओं में रहकर राजनीति नहीं कर रहे हैं। वह भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल कहते हैं अगर मैं आऊंगा और हमारी सरकार बन जाएगी तो राष्ट्रद्रोह का कानून समाप्त कर दूंगा। ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू पहले प्रधानमंत्री रहे हैं, उनका सम्मान करता हूं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन कितनी गरीब दूर हुई है। भाजपा गरीबी दूर कर रही है और अगले पांच और आठ वर्षों के बीच भारत को गरीबी मुक्त किया जाएगा। भारत को बलवान के साथ-साथ ज्ञान-विज्ञान भारत बनाया जाएगा, यह भाजपा की सोच है। गृह मंत्री ने कहा कि 2004 और 2019 के चुनाव में खास यह बात है कि महंगाई का मुद्दा नहीं गूंज रहा है। क्योंकि भाजपा ने महंगाई को आने ही नहीं दिया। भारत ने किसी भी देश की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है।  वर्ष 2016 तक देश में साढ़े 12 करोड़ लोग गंभीर गरीबी के संकट से जूझ रहे थे, लेकिन साढ़े तीन वर्ष में भाजपा सरकार ने इनमें से साढ़े सात करोड़ लोगों को गरीबी के संकट से बाहर निकाला है, जो लोग अभी गरीबी के संकट में हैं, उन्हें पांच-आठ वर्षों के भीतर गरीबी रेखा से बाहर निकालेगी। उन्होंने कहा कि मैं यहां रामस्वरूप को वोट मांगने नहीं आया हूं, बल्कि देश बढ़ाने के लिए वोट मांगने आया हूं।

अब शीश झुकाकर आभार प्रकट करने आऊंगा

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ऐसे सांसद हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के दाग नहीं लगे हैं। ऐसे में पार्टी ने उन्हें फिर से यहां से प्रत्याशी चुना है। उन्होंने कहा कि अब मैं दूसरी बार शीश झुकाकर आभार प्रकट करने आऊंगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App