नादौन के इंद्रपाल चौक पर मनाया जीत का जश्न

By: May 25th, 2019 12:05 am

नादौन। भाजपा मंडल नादौन द्वारा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री की अगवाई में अनुराग ठाकुर की जीत का जश्न शहर के इंद्रपाल चौक पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं सहित अग्निहोत्री ने भी भांगड़ा किया। बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए तथा लोगों को लड्डू बांटकर प्रसन्नता जाहिर की।  इस अवसर पर मंडल भाजपा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App