नादौन में कन्या के विवाह के लिए दिया राशन

By: May 13th, 2019 12:05 am

नादौन – समाजसेवी संस्था हिंद संग्राम परिषद की बैठक का आयोजन मोहन सिंह की अध्यक्षता में भूंपल गांव में किया गया। इसमें संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासू देव शर्मा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संस्था की गतिविधियों बारे चर्चा की गई। मोहन सिंह ने बताया कि गत अप्रैल माह से अब तक संस्था द्वारा क्षेत्र भर में आठ गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इन कन्याओं के विवाह के लिए संस्था द्वारा धाम का राशन तथा कपड़े आदि दिए गए हैं। पंडित वासू देव ने बताया कि संस्था ने शनिवार को सुधियाल गांव की पिंकी देवी पत्नी हंसराज की बेटी के विवाह के लिए भी धाम का राशन तथा कपड़े दिए हैं। उन्होंने बताया कि हंसराज बीमारी के कारण घर पर ही रहने को मजबूर हैं, जबकि गरीब परिवार होने के कारण विवाह का खर्चा उठाने में असमर्थ हैं। उन्होंने लोगों से भी दीन-दुखियों की सहायता करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर के एस धीमान, अश्वनी कृष्ण, प्रवीण, अमन, राजीव, विपन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App