नालागढ़ में भाजपा को रिकार्ड लीड

By: May 24th, 2019 12:05 am

बीबीएन—लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा जहां जश्न मना रही है वहीं करारी शिकस्त खाने के बाद दून व नालागढ़ क ांग्रेस के खेमे में सन्नाटा पसर गया है। दरअसल मोदी लहर में जहां कांग्रेस पूरी तरह पस्त हुई है वहीं दून व नालागढ़ कांग्रेस उतने वोट भी नहीं जुटा पाई जितने की उसे बीते विधानसभा चुनावों में मिले थे। चुनाव के नतीजों के बाद इस बात की चर्चा आम है कि दून व नालागढ़ में कांग्रेस की राहें मुश्किल होती जा रही हैं,क्योंकि कांग्रेस इस बार लीड मिलने का दावा कर रही थी, लेकिन यहां कांग्रेस को लीड तो नसीब नहीं हो पाई उल्टे भाजपा ने लीड का नया कायम कर दिया। यहां उल्लेयनीय है कि नालागढ़ हलके में भाजपा ने तो इस बार 2014 लोस चुनावों के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा यानी 39970 मतों की रिकार्ड बढ़त दी है ,बीते लोस चुनाव में यहां से भाजपा प्रत्याशी को करीब 17 हजार मतों की बढ़त मिली थी। लेकिन इस मर्तबा नालागढ़ हलका हिमाचल में लीड देने के मामले में पहले स्थान पर पहंुच गया है। जबकि पिछली बार नालागढ़ भाजपा को लीड दिलाने में प्रदेश में दूसरे नंबर पर था, लेकिन इस बार यहां से कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद भाजपा ने पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुए लीड का नया रिकार्ड कायम कर दिया है। उधर दून हलके के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो पता चलता है कि लोकसभा चुनाव में इस बार दून विस हलके से भाजपा को 20745 वोटों की लीड मिली है जबकि पिछले 2014 के चुनावों में यह लीड 12 हजार वोटों की थी। इस बार मोदी लहर व विधायक पमी की अगवाई में एक जुट भाजपाइयों ने लीड को बढ़ाकर 20 हजार से ज्यादा पहुंचा दिया। जबकि दून विधानसभा क्षेत्र पिछली बार शिमला संसदीय सीट पर दूसरे नंबर पर रहा था। इस बार भी दून ने जहां भाजपा को मजबूती थीं वहीं कांग्रेस की कमर तोड़ दी। दून विधानसभा क्षेत्र के कुल 93 बूथों पर कांग्रेस को सिर्फ 7 बूथों पर लीड मिली है। जबकि नालागढ़ में कांग्रेस 110 बूथों में से किसी भी बूथ पर बढ़त नही ले पाई है,ऐसे में दून और नालागढ़ में आई भाजपा की सुनामी ने कांग्रेस की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दी हैं। नालागढ़ में कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद भारी जनादेश भाजपा के पक्ष में आया है।  नालागढ़ में कुल 67719 मत पड़े थे। जिसमें 52466 मत भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप और 12496 मत कांग्रेस प्रत्याशी धनी राम शांडिल को मिले। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने नालागढ़ से रिकार्ड 39970 वोटों की लीड़ हासिल की। जबकि अन्य प्रत्याशियों विक्रम सिंह को नालागढ़ में 1030, मनोज कुमार को 538, शमशेर सिंह को 324 व रवि कुमार दलित को 297 मत मिले। वहीं दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 51864 मत पड़े थे। जिसमें से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को 35568 व कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल को 14823 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने दून से 20745 मतों की लीड हासिल की। वहीं अन्य प्रत्याशियों विक्रम सिंह को दून से 502, मनोज कुमार को 278, शमशेर सिंह को 148 व रवि कुमार को दून से 150 मत मिले। बहरहाल लोस चुनाव के नतीजों ने जहां भाजपा के हौंसले बुंलद कर दिए है वहीं कांग्रेस के लिए दून व नालागढ़ से रिकार्ड बढ़त झटके  से कम नहीं है।

 हवा हुए दून व नालागढ़ कांग्रेस के दावे

नालागढ़ के विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लखविंद्र राणा व कंाग्रेस महासचिव व दून के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी लगातार दावा करते रहे कि उनके हलकों से भाजपा की लीड को तो वे समाप्त करेंगे ही साथ में धनीराम शांडिल को लीड दिलाएंगे। दून में विगत विधानसभा चुनावों में 25 हजार के लगभग मत प्राप्त किए थे जिसका ग्राफ गिरकर लोकसभा में 14823 मतों तक पहुंच गया और बीजेपी की लीड भी कम होने की बजाय और बढ़ गई। नालागढ़ में बीते विस चुनावों में क ांग्रेस को करीब 25 हजार मत मिले थे जबकि इस बार के लोस चुनावों में कांग्रेस को मात्र 12496 मत मिले हैं। मसलन दोनों हलकों में कांग्रेस का गा्रफ गिरा है और भाजपा का जनाधार बढ़ा है। जो कि लखविंद्र राणा व चौधरी राम कुमार के लिए परेशानी का सबब जरूर बनता नजर आ रहा है।

नोटा दबाने में भी नालागढ़ जिला में सबसे आगे

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जहां बंपर वोटिंग हुई और भाजपा ने रिकार्ड लीड हासिल की वहीं नालागढ़ की जनता नोटा दबाने में भी जिला में सबसे आगे रही। सोलन जिला के तहत नालागढ़ में सर्वाधिक 568 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। वहीं नोटा दबाने में सोलन 559 दूसरे नंबर पर, अर्की 497 तीसरे नंबर पर, कसौली 444 चौथे नंबर पर व दून नोटा दबाने में 385 पांचवें नंबर पर रहा।

केएल ठाकुर का सोलन जिला में बढ़ा कद

भाजपा सोलन  जिलाध्यक्ष एवं नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने सोलन जिला से जहां भाजपा को एक लाख 23 हजार 845 मतों की लीड दिलाई है वहीं नालागढ़ ने भाजपा को रिकार्ड 39970 की लीड दिलाकर प्रदेश भर में टॉप किया है। पंजैहरा में मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष कहा था कि नालागढ़ पूरे प्रदेश में नंबर-1 पर रहेगा। जिस पर सीएम ने कहा था कि अगर नालागढ़ ज्यादा लीड भाजपा प्रत्याशी को दिलाता है तो नालागढ़ को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App