पंजाब में फिर कांग्रेस का दबदबा

By: May 24th, 2019 12:04 am

कांग्रेस का सर्वाधिक आठ सीटों पर कब्जा; अकाली-भाजपा चार, आप सिर्फ एक पर जीती

पठानकोट/अमृतसर -पंजाब में गुरुवार को 13 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना हुई। कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया। पंजाब में कांग्रेस को आठ सीटें मिली हैं। अकाली-बीजेपी गंठबंधन को चार और आप को सिर्फ एक सीट मिली है। इस बार के चुनाव में 278 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इन उम्मीदवारों में से 254 पुरुष और 24 महिलाएं हैं। लुधियाना से कांग्रेस के रवनीत बिट्टू 76372 वोटों से जीत गए हैं। रवनीत को 383795 वोट मिले। पीडीए के सिमरजीत बैंस को 307429 वोट मिले। अकाली दल के महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल को 299435 वोट मिले। पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर ने 162718 वोटों से जीत का परचम लहराया। परनीत को 532027 वोट मिले। अकाली दल के सुरजीत रखड़ा को 369309 वोट मिले। आप के धर्मवीर गांधी को 161645 वोट मिले। फिरोजपुर से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व प्रत्याशी सुखबीर बादल 198850 वोटों से जीते। सुखबीर को 633427 वोट मिले। कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 434577 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के हरजिंदर सिंह को 31872 वोट मिले। आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी 47352 वोटों से जीते।बठिंडा से अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर 21772 वोटों जीतीं। जालंधर से कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी 19491 वोटों से जीते। खडूर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह गिल डिंपा 140573 वोटों से जीते। अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला 99626 वोटों से जीते। होशियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सोम प्रकाश 48530 वोटों से जीते। गुरदासपुर से भाजपा के सनी दियोल 82459 वोटों से जीते। 19 मई को राज्य में 65.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। पंजाब में 2,07,81,211 मतदाता हैं । 1,09,50,735 पुरुष, 9,82,916 महिलाएं और थर्ड जैंडर के 560 वोटर हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App