पांवटा में धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

By: May 8th, 2019 12:05 am

पांवटा साहिब—पांवटा साहिब उपमंडल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह प्रभात फेरियां और मूर्ति प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साथ-साथ भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। पांवटा साहिब के बद्रीपुर में मंगलवार सुबह प्रभात फेरी के साथ परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आगाज हुआ। ब्राह्मण सभा पांवटा इकाई की अगवाई में सुबह साढ़े पांच बजे सभी लोग बद्रीपुर परशुराम मंदिर में एकत्रित हुए और यहां से बांगरण स्थित भगवान परशुराम चौक तक भगवान परशुराम की प्रतिमा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। वहां से वापस प्रभात फेरी बद्रीपुर मंदिर मंे पहुंची। उसके बाद बद्रीपुर स्थित शिव मंदिर के परिसर में स्थित भगवान परशुराम मंदिर मंे सात बजे से साढ़े नौ बजे तक गायत्री जप व हवन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान ब्राह्मण सभा की पांवटा इकाई के संयोजक मदन शर्मा, अध्यक्ष अजय शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, बिंदु शर्मा, मोहन लाल शर्मा, रामलाल शर्मा, जीवन जोशी, संजय भारद्वाज, सुभाष शर्मा व नंदलाल शर्मा आदि भी मौजूद रहे। उपमंडल के गिरिपार क्षेत्र के दुगाना में परशुराम जन्मोत्सव पर रौनक रही। यहां पर भी हवन यज्ञ के उपरांत ग्रामीणों ने प्रसाद वितरण किया। दुगाना निवासी पूर्व प्रधान संतराम पुंडीर, गुलाब भंडारी, जगत सिंह पुंडीर, हृदय राम पुंडीर, कमलेश पुंडीर, मुंशी राम पुंडीर, धनवीर पुंडीर, तोता राम पुंडीर, शांति राम मस्ताना, संतराम शर्मा, सोमदत्त शर्मा, प्रताप सिंह पुंडीर, राकेश पुंडीर आदि ने बताया कि गांव में भगवान परशुराम के मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है। मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लगती हैं, जिनके लिए प्रसाद का प्रबंध गांव की मंदिर कमेटी द्वारा किया जाता है। वहीं गिरिपार के ही मस्तभौज के माशु गांव में भी इस बार परशुराम जन्मोत्सव की धूम रही। मंदिर जीर्णोंद्वार के बाद यहां पर दूसरा कार्यक्रम था जिसमंे श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं इसके साथ ही गिरिपार क्षेत्र के कांटीमश्वा सहित परशुराम भगवान के मंदिरों में जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित हुए। बहरहाल पांवटा साहिब उपमंडल में बद्रीपुर परशुराम भगवान के मंदिर में परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App