पाकिस्तान ने 22 भारतीय मछुआरे पकडे़

By: May 9th, 2019 12:02 am

पोरबंदर – गुजरात में अरब सागर की अंतरराष्ट्रीय भारतीय जल सीमा से पाकिस्तान समुद्री सुरक्षाबलों ने पोरबंदर की चार नौकाओं के साथ गुजरात के 22 भारतीय मछुआरों को बुधवार को पकड़ लिया। राष्ट्रीय मछुआरा मंच के सचिव मनीष लोधारी ने यह जानकारी दी है।  उल्लेखनीय है कि रविवार की रात भी पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षाबलों ने मछली पकड़ रहे पोरबंदर के 30 से अधिक मछुआरों को समुद्र में भारतीय जल सीमा से छह नावों के साथ पकड़ लिया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App