प्रचार कर रहे भोजपुरी कलाकार पवन सिंह पर मोहाली में हमला

By: May 16th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – जाने माने भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह पर पंजाब के मोहाली में कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। पवन सिंह मोहाली में भारतीय जनता पार्टी के लिए मंगलवार रात को चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। अपने ऊपर हुए हमले की खुद पवन सिंह ने फेसबुक के जरिए जानकारी दी है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि पंजाब सरकार ने हमारे ऊपर मोहाली में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के दौरान लाखों की भीड़ देख कर जानलेवा हमला कराया। कार्यक्रम स्थल के बगल में थाना था। भाजपा कार्यकर्ता मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन पुलिस चुपचाप तमाशा देखती रही। कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह किसी तरह से वहां से जान बचा कर निकलने में कामयाब रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App