फल मंडियों मेें डिस्पले होंगे रेट

By: May 23rd, 2019 12:02 am

शिमला -देेश की बड़ी फल मंडियों में सेब,सब्जियों सहित स्टोन फ्रू ट के दाम कितने चल रहे हैं। राज्य के किसानों व बागबानों को इसकी जानकारी आसानी से मिल पाएगी। किसानों व बागबानों को देश की बडी फल मंडियों के दामों से अवगत करवाने के लिए एपीएमसी शिमला-किन्नोर जिला शिमला की बड़ी फल मंडियों मंे डिस्पेल बोर्ड स्थापित करने जा रहा है, ताकि किसानों व बागबानों को किसी तरह की चपत न लग सकें। एपीएमसी द्वारा शिमला की सबसे बडी फल मंडी ढली,पराडा व रोहड़ू में डिस्पले बोर्ड स्थापित किये जा रहे है। जिसमें देश की सबसे बडी फल मडियों मुंबई, दिल्ली, चडीगढ़, जयपुर सहित अन्य देश की बड़ी मंडियों के दाम अंकित रहंेगे। इन डिस्पले बोर्ड मेें दाम प्रदर्शित होने से किसानों व बागबानों को आसानी से बाहरी राज्यों की मंडियों मेंं चल रहे दामों की सही जानकारी मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष एपीएमसी ने फल मंडियों में मैन्यूअल रिटर्न बोर्ड तैयार कर बागवानों को दामों से जानकारी प्रदान की थी। हालांकि बीते सीजन के समय यह कबायत ज्यादा कारगर साबित नही हो पाई थी। ऐसे में अब एपीएमसी ने जिला शिमला की सभी बड़ी मंडियों में डिस्पले बोर्ड स्थापित करने को फैसला लिया है। एपीएमसी ने इस दिशा में कार्य भी आरभ कर दिया है। जानकारी के तहत एपीएमसी द्वारा फल मंडियों मे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किए जा रहे है। एपीएमसी शिमला किन्नौेर के चेयरमैन नरेश शर्मा  ने बताया कि फल मंडियोंं में बागबानो को बडी फल मंडियों ंकी तर्ज पर दामों को प्रदर्शित करने के लिए डिस्पले बोर्ड स्थापित किए जाएंगे।

इस सीजन से पहले स्थापित होगे बोर्ड

एपीएमसी शिमला किन्नौर की बडी फल मंडियों मंे इस सीजन से पहले डिस्पले बोर्ड स्थापित करेगा। इसके लिए सभी तरह की तैयारिया पूरी कर दी गई है। जल्द ही इन बोर्ड को स्थापित करने को कार्य आरभ कर दिया जाएगा। इससे किसानोे व बागबानों ंको लाभ मिलेगा।

बागबानों कोे नहीं करनी पड़ेगी दौड़ धूप

 फल मंडियों मंे डिस्पेल बोर्ड स्थापित होने के बाद बागवानों को अच्छे दामों केे लिए यहा वहा नही भटकना नही पडेगा। अकसर बागवान अच्छे दामों की चाह में एक से दूसरी मडि़यों के चक्कर काटते रहते है। ऐसे में कई बार बागवानों को अच्छे दाम भी नही मिल पाते हंै, मगर फल मंडियों में डिस्पले बोर्ड स्थाापित होने के बाद बागबानों को मंडियों के चक्कर नही काटने पड़ंेगे। किसान बागबान अपनी फसल को उन मंडियों में आसानी से बेच पाएंगे,जहा उन्हंे फसलों के अच्छे दाम मिल रहे है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App