बजीर बावड़ी-निरमंड रोड फिर ठप

By: May 15th, 2019 12:05 am

रामपुर बुशहर—भारी बारिश ने निरमंड खंड को जोड़ने वाले वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क मार्ग को एक बार फिर बाधित कर दिया है। मार्ग के बाधित होने से खंड की 26 पंचायतों के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। मंगलवार सुबह से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते इस मार्ग पर पहाड़ी से भू-स्खलन और पत्थर गिरने का क्रम लगातार जारी है। लोक निर्माण विभाग ने एहतियात के तौर पर सुबह 11 बजे के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया है। अब पत्थर गिरने का क्रम थमने के बाद ही इस मार्ग पर यातायात बहाल हो पाएगा। यह स्थान बहुत ही संवेदनशील बना हुआ है। गौर रहे कि इस स्थान पर फरवरी माह के अंत में भी भारी भू-स्खलन हुआ था, जिसके बाद लगभग ड़ेढ माह तक यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से अवरूद्ध रहा था। वजीर बावडी संपर्क मार्ग निरमंड क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। ऐसे में इस मार्ग के बंद हो जाने से लगभग 26 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का बढ़ना तय है। ग्रामीण आवाजाही के अलावा इसी मार्ग से खाद्य एवं अन्य सामग्री ग्रामीण इलाकांे मंे पहुंचाते हैं। वजीर बावड़ी-निरमंड मार्ग बाधित होने के कारण निरमंड के लिए वाया दत्तनगर होते हुए निगम की बसांे सहित अन्य वाहनांे की आवाजाही हो रही है। जिससे उपमंडल के हजारांे लोगांे को रामपुर पहुंचने के लिए अधिक समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि निरमंड क्षेत्र के लिए अहम इस मार्ग को बहाल रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App