बिहार में बस पलटने से छह की मौत, 20 अन्य घायल

By: May 13th, 2019 1:35 pm

 

बिहार में बस पलटने से छह की मौत, 20 अन्य घायल

सीवान-बिहार में सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आज एक निजी बस के पलट जाने से दो महिला समेत छह यात्रियों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोपालगंज से सीवान आ रही एक निजी बस अमलौरी सरसर बी.एड. कॉलेज के निकट पलट गयी। इस दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बस का अगला टायर फट जाना बताया जाता है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव निवासी बस का सह चालक जाकिर (25), कोमल कुमार (30) , मंटू कुमार (29) और निर्मला देवी (35) शामिल हैं जबकि एक महिला और एक पुरूष की पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना में घायल आठ यात्रियों की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है जिन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है वहीं, 12 यात्रियों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App