भाजपा विधायक के कवरिंग कैंडीडेट ने थामा कांग्रेस का हाथ

By: May 18th, 2019 12:05 am

जवाली—जवाली भाजपा को एक जोरदार झटका लगा है। जवाली से भाजपा विधायक अर्जुन सिंह के कवरिंग कैंडीडेट रवि कुमार ने मतलाहड़ में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने रवि कुमार को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया। रवि कुमार ने कहा कि जवाली के भाजपा विधायक ओबीसी, एससी व एसटी विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि जवाली में भाजपा ने कोई भी संगठन बनाया, उसमें एससी, एसटी व ओबीसी को तवज्जों नहीं दी।  विधायक के आशीर्वाद से जवाली में ट्रांसफर माफिया हावी है, जो कि कर्मचारियों को बदली के नाम से डरा रहे हैं। शराब माफिया को भी  संरक्षण दिया जा रहा है। रवि कुमार ने कहा कि विधायक अर्जुन सिंह मात्र अपना व अपने चहेतों का विकास करवा रहे हैं।  विधायक का जो मासूम चेहरा दिखता है वैसे विधायक नहीं हैं। इस मौके पर अश्वनी चौधरी, सौरभ व मनमोहन सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App