भाषण कंपीटीशन में ऋग्वेद सदन का कर्ण फर्स्ट

By: May 23rd, 2019 12:07 am

सोलन -गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में अंग्रेजी विषय में अंतरसदनीय भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हेमा व हर्षिता देव बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं और उन्होंने निर्णायकों की भूमिका भी निभाई। प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूल पीआरओ मिनाक्षी ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग के लिए भाषण का विषय ‘आर वी रिसपांसेबल फॉर क्लाइमेट चेंज’ और वरिष्ठ वर्ग के भाषण का विषय ‘एडवांस टेक्नोलॉजी हार्मफुल फॉर एन्वायरनमेंट’ था। वहीं, कनिष्ठ वर्ग के लिए वाद-विवाद विषय ‘इट इज एथिकल फॉर कंपनीज टू यूज चिल्ड्रन फॉर मार्केटिंग’ और वरिष्ठ वर्ग के लिए वाद-विवाद का विषय ‘ड्रग टेस्टिंग शुड इट बी मैनडेटरी इन स्कूल’ था।  इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य गुरप्रीत माथुर प्रतिभागियों से बहुत अधिक प्रभावित हुई और छात्रों को कहा कि भाषण देने वाले को एक अच्छा वक्ता होना अति आवश्यक है जो अपनी बातों से अपने हाव-भाव से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर सकें। विद्यालय निदेशक सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग, समीर गर्ग और पियूष गर्ग भी उपस्थित रहे और सभी प्रतिभागी छात्रों को भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में ऋग्वेद सदन के कर्ण मिश्रा ने प्रथम, सामवेद सदन के तुष्टि शर्मा ने द्वितीय और यजुर्वेद सदन के उदय प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में ऋग्वेद सदन की दिव्यांशी ने पहला, सामवेद सदन की पलक रघुवंशी ने दूसरा और अथर्ववेद सदन के रक्षित ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में कनिष्ठ वर्ग में यजुर्वेद सदन के हार्दिक श्रीवास्तव ने प्रथम, ऋग्वेद सदन के युवराज सिंह परमार ने द्वितीय और सामवेद सदन के अर्जुन वर्मा ने तृतीय स्थान और विपक्ष में यजुर्वेद सदन की शिवानी शर्मा ने पहला, ऋग्वेद सदन की स्तुति शर्मा ने दूसरा और सामवेद सदन की इशिता शांडिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में पक्ष में ऋग्वेद सदन के रमनीक अटल पहले, यजुर्वेद सदन की छवि अवस्थी दूसरे और सामवेद सदन की भूमिका गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। विपक्ष में ऋग्वेद सदन की प्रीति ठाकुर ने पहला, सामवेद सदन की रेवा मेहरा ने दूसरा और यजुर्वेद सदन की अपूर्वा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।   


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App