मंडी में शतरंज के मुकाबले

By: May 12th, 2019 12:04 am

मंडी। दो दिवसीय 11वीं राज्य अंडर-17 लड़के  और लड़कियों की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन तक्षशिला स्कूल तरयांडी मंडी में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश शतरंज संघ के आजीवन सदस्य दिनेश शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में 31 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 5 राउंड होंगे, पहले दिन दो राउंड खेले गए, जिसमें गर्ल्स वर्ग में मानिक, प्रिया और सैजल 2-2 अंक के साथ सबसे आगे चल रही है। ब्वायज वर्ग में चिन्मय, कनिष्क, सुशांत, अमनदीप और निशांत 2-2 अंक के साथ सबसे ऊपर चल रहे है। प्रतियोगिता में पहले दो स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 29 जून से 7 जुलाई को केरल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मंडी जिला के सचिव संजीव पराशर ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App