मल्लिकार्जुन खड़गे के मोदी पर विवादित बोल

By: May 13th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 का सियासी रण अपने चरम पर है। इसी के साथ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का दौर भी अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी जहां जाते हैं, वह कहते हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। अगर कांग्रेस को इससे ज्यादा सीटें मिलीं तो, क्या वह खुद को फांसी लगा लेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी हर रैली और जनसभाओं में लगातार कह रहे हैं कि कांग्रेस 40 सीटों पर भी नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि क्या आपको (पीएम) इस पर भरोसा है। अगर कांग्रेस 40 से ज्यादा सीटें जीतती है तो दिल्ली के विजय चौक पर क्या पीएम खुद को फांसी लगा लेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App