मार्को पोलो के बारे में कुछ तथ्य

By: May 15th, 2019 12:03 am

मार्को पोलो एक इतालवी व्यापारी, खोजकर्ता और राजदूत था। उसका जन्म वेनिस गणराज्य में मध्य युग के अंत में हुआ था। अपने पिता निकोलस पोलो और चाचामातेयो के साथ वह सिल्क रूट की यात्रा करते हुए भारत पहुंचा। उसने अपनी यात्रा 1272 ईस्वी में आर्मेनिया से प्रारंभ की थी। तब उसकी उम्र 17 साल थी। वह वेनिस, सीरिया, चीन और भारत आया। इस पूरी यात्रा में मार्काे पोलो को साढ़े तीन वर्ष का समय लगा। मार्को ने भारत के कई स्थान की यात्रा की थी। उसने अपने वृत्तांतों में करेल के कायल नामक प्राचीन नगर और बंदरगाह का भी  उल्लेख किया है। मार्को पोलो यहां के निवासियों की समृद्धि देखकर चकित रह गया था। उसके लिखे वृत्तांत ही लंबे समय तक पश्चिम में एशिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले स्रोत रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App