मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

By: May 14th, 2019 12:10 am

कुल्लू —केंद्र में भाजपा सरकार बनने से डबल इंजन की सरकार होगी और राज्य में विकास की गति और तेज होगी। यह बात वन, परिवहन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के कराड़सू, लरांकेलो व जाणा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर दर्जनों कांग्रेस परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। गोविंद ठाकुर ने कहा कि आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कही बातों पर पूर्ण विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा का संकल्प है कि वर्ष 2022 तक कोई व्यक्ति ऐसा न बचे जिसके पास अपना घर, शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध न हो। इस अवसर पर वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मनाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ये बताए कि क्या उन्होंने एक भी पत्थर मनाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए खर्च किया। गोविंद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र के 9748 परिवारों को व्यक्तिगत तौर पर मकान बना कर दिए हैं। इस दौरान गोविंद सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आतंकवादी न घुसे व हमारे नागरिकों को आतंकवादी न मारे इन सबके लिए एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। इसके लिए नरेंद्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनना होगा। इस अवसर पर भीम सैन शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा कुल्लू, दुर्गा सिंह ठाकुर अध्यक्ष, भाजपा मंडल मनाली अखिलेश कपूर महामंत्री, भाजपा मंडल मनाली, स्थानीय पंचायत के प्रधान बूथ अध्यक्ष बूथ पालक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App