मोरनी में आज जैव विविधता दिवस

By: May 22nd, 2019 12:01 am

पंचकूला। राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में थापली (मोरनी) में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में वन्य जीव प्राणी व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा जैव विविधता विषय पर जानकारी दी जाएगी। राज्य जैव प्रधान मुख्य वन संरक्षक वीएस तंवर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल स्तर के बच्चों तथा पेशेवर चित्रकारों को शामिल करके जैव विविधता पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता तथा चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।  


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App