रसोई में काम करते महिला झुलसी

By: May 10th, 2019 12:04 am

जनकौर में पेश आया दर्दनाक हादसा, हालत गंभीर डाक्टराों  ने किया पीजीआई रैफर

ऊना –थाना सदर ऊना के तहत गांव जनकौर में एक 28 वर्षीय महिला आग से झुलस गई। घायल अवस्था में इसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से इसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार उक्त गांव की महिला व इसका पति घर में अकेले थे और घर के बाकी सभी सदस्य किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। शुक्रवार शाम को यह महिला रसोई में कार्य कर रही थी कि आग की चपेट में आ गई। इसके पति ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग का बुझाया और निजी वाहन से इसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहंुचाया। जहां से चिकित्सकों ने इसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App