वंदना ने लगातार 126 घंटे डांस कर बनाया विश्व रिकार्ड

By: May 8th, 2019 12:06 am

नेपाल की एक लड़की ने दुनिया में सबसे अधिक घंटे तक डांस करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस लड़की ने लगातार 126 घंटे तक डांस कर अपना नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। वंदना नेपाल नाम की इस लड़की ने पिछले साल नेपाल के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर आयोजित एक सभा के दौरान डांस किया था। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने आधिकारिक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 18 वर्षीय किशोरी वंदना को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया। वंदना ने भारत की हेमलता, द्वारा बनाए गए रिकार्ड को तोड़ा है। वंदना नेपाल अभी 18 साल की हैं और पूर्वी नेपाल के धनकुटा जिले में रहती है। वंदना ने पीटीआई को बताया कि उन्हें शुक्रवार को गिनीज रिकार्ड्स से आधिकारिक जानकारी मिली है। बता दें इससे पहले सबसे लंबे समय तक डांस करने का रिकॉर्ड भारत की रहने वाली हेमलता के नाम दर्ज था। तब उन्होंने 123 घंटे 15 मिनट तक बिना रुके डांस किया था, लेकिन वंदना ने हेमलता का रिकॉर्ड तोड़ वहां अब अपना नाम दर्ज कराया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App