सवेरा संस्था 300 स्वयं सहायता समूहों का करेगी गठन

By: May 29th, 2019 12:05 am

हरिपुर। सवेरा संस्था नाबार्ड के तत्त्वावधान में नगरोटा सूरियां, देहरा विकास खंड सहित कांगड़ा व परागपुर में 300 स्वयं सहायता समूहों का गठन करेगी। इसी कड़ी में संस्था ने जवालामुखी के घलौर के गांव बाहना में दो स्वयं सहायता समूह सुरक्षा स्वयं सहायता समूह और साक्षी स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इस मौके पर सवेरा संस्था के प्रवीण शर्मा मौजूद थे। सुरक्षा स्वयं सहायता समूह की प्रधान कृष्णा देवी व सचिव सुमन वशिष्ट को बनाया गया। इसी के साथ साक्षी स्वयं सहायता समूह की कमान शिंपू शर्मा को सौंपी गई। रजनी शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App