सिपाही से डरने वाली सरकार आतंकवाद का मुकाबला कैसे करेगी : अखिलेश

By: May 4th, 2019 5:00 pm
 

Image result for akhilesh yadavबहराइच  – समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि जो सरकार एक सिपाही से डर गयी हो, वह आतंकवाद का मुकाबला कैसे करेगी। बहराइच में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये श्री यादव ने कहा “ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग हमारे महागठबंधन को महामिलावटी बोल रहे हैं। लेकिन इस गठबंधन की वजह से उनके होश उड़ गए हैं। हम दो दलों से मिल जाएं तो महामिलावटी हो गए, तो भाजपा वाले बताएं ये 28 दलों से मिल गए हैं. ये कौन सी मिलावट होगी।” उन्होंने कहा “ महागठबंधन ने भाजपा वालों की नींद उड़ा दी है। इनके ऐसे हो होश उड़ गए हैं कि अब अच्छे दिन नहीं बता रहे हैं, रोजगारों पर बात नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने किसानों को बर्बाद कर दिया, उन्हें सिर्फ किसानों की बोरी से यूरिया चोरी करने का काम किया है। ” श्री यादव ने कहा कि जो सरकार एक सिपाही से डर गई वह आंतकवाद का सामने कैसे करेगी। सपा बसपा ने इनकी नीद उड़ाने के लिये सैनिक को टिकट दिया। श्री मोदी का भाषण शौचालय से शुरू होकर शौचालय पर खत्म होता है और शौचालय में पानी नही है। महंगाई में सवा लाख में घर नही बन सकता हमारी सरकार आई तो गरीबो को घर बनाने के लिए चार से पांच लाख देंगे, शौचालय पर भी ज्यादा पैसा देंगे। उन्होने कहा कि अब अच्छे दिन आएंगे यह नहीं कह रहे, ऐसे में इनके भाषण शौचालय से शुरू होते हैं। शौचालय पर खत्म हो जाते हैं। जो लोग शौचालय नहीं बना सकते वह नया भारत कहां बना पाएंगे। हम लोग दो चार समझते हैं, 36 हजार उद्योगपति ऐसे थे जो पैसा लेकर देश छोड़कर भाग गए। अब केवल चौकीदार हटाना नहीं है चौकीदार की चौकी छीननी है। अखिलेश ने कहा जो शौचालय नही बना पाये, नया भारत किया बनायँगे। इनके उद्योगपति मित्र सारा पैसा लेकर हवाई जहाज से भाग गये। 36 हजार बड़े उद्योगपति भारत छोड़कर चले गये। शराब वाला सारा पैसा लेकर चला गया भाजपा की नशे वाली चाय बहुत खतरनाक है। श्री यादव ने एक बार फिर सांड का जिक्र किया। भाजपा वाले किन्हें उतार रहे हैं सड़क पर देखा है कभी सांड आ रहे हैं और ऐसी भाजपा की सरकार है। सांड लोगों को मार रहा है। अगर सांड मार दे किसी आदमी को, बताएं हमारी पुलिस कौन सी एफआईआर दर्ज करेगी। अगर सांड मार रहा है तो मुख्यमंत्री पर होनी चाहिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App