सुरों के संग्राम को बिलासपुर के युवाओं में मची होड़, ऑडिशन 24 को

By: May 22nd, 2019 12:05 am

बिलासपुर—दो दिन बाद बिलासुपर में सुरों का संग्राम होगा। अब तक रजिस्ट्रेशन से वंचित युवा जल्द पंजीकरण करवाएं। 23 मई शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बिना पंजीकरण ‘हिमाचल की आवाज’ के ऑडिशन में भाग नहीं ले पाएंगे। ऐसे में अब तक रजिस्ट्रेशन से वंचित रहे युवा गुरुवार को शाम पांच बजे तक ‘दिव्य हिमाचल’ के ब्यूरो कार्यालय व्यास कांप्लेक्स बिलासपुर में पंजीकरण करवा सकते हैं। दिनभर इनके लिए यहां यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक कभी भी युवा कार्यालय में पहुंच सकते हैं। सुरों का सरताज बनने को अब बिलासपुर में जंग छिड़ गई है। ऑडिशन की तिथि नजदीक आते ही युवाओं का हौसला बढ़ रहा है। 24 मई को शहर के भाषा एवं संस्कृति ऑडिटोरियम में बिलासपुर जिला में ऑडिशन होंगे। भाषा एवं संस्कृति ऑडिटोरियम में सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। ऑडिटोरियम ‘हिमाचल की आवाज’ इवेंट की मेजबानी को तैयार है। संगीत में भविष्य बनाने के चाह्वान ‘दिव्य हिमाचल’ के ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर में पहुंचकर पंजीकरण करवाएं। अपनी काबिलीयत दिखाने का इससे बेहतर प्लेटफार्म नहीं मिलेगा। ऑडिशन सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएंगे। ‘दिव्य हिमाचल’ के लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज सीजन-सात के ऑडिशन गुरुवार को लिए जाएंगे। जूनियर से लेकर सीनियर वर्ग तक के प्रतिभागियों ने अभ्यास दोगुना कर दिया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होते ही युवा ऑडिशन की जानकारियां जुटाकर पंजीकरण करवा रहे हैं। बिलासपुर ब्यूरो आफिस में रजिस्ट्रेशन का दौर जोरों पर है। कोई भी प्रतिभागी इस सुनहरे अवसर को हाथ से नहीं गंवाना चाहता। ऑडिशन के लिए महज दो दिन का समय शेष बचा है। मोबाइल फोन व कार्यालय के लैंडलाइन नंबर से प्रतिभागी ऑडिशन की जानकारियां जुटा रहे हैं। हिमाचल में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत मीडिया गु्रप संगीत में युवाओं के हुनर की परख करेगा। रजिस्ट्रेशन की सुविधा ‘दिव्य हिमाचल’ के ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर व उपमंडल स्तर पर उपलब्ध है। वहीं, ऑडिशन के फार्म या अन्य जानकारी के लिए बिलासपुर में  94185-68573 व 98174-00757 पर संपर्क करें। इसके अलावा ऑफिस के लैंडलाइन नंबर 01978-221699 पर भी कॉल कर सकते हैं। वहीं, ऑडिशन की तिथि फाइनल होने के बाद से सुरों का सरताज बनने के लिए कसरत तेज है। कई युवा दिन-रात संगीत का अभ्यास कर रहे हैं। स्कूलों में म्यूजिक टीचर भी अपने छात्रों को ऑडिशन के लिए तैयार कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि इस प्लेटफार्म से चयनित प्रतिभागी न सिर्फ  अपने परिजनों बल्कि जिला का नाम भी रोशन करेगा। कई प्रतिभागी घर पर अपने माता-पिता से संगीत के गुर सीख रहे हैं।

इन-इन नंबरों में करें संपर्क

ऑडिशन की जानकारी के लिए घुमारवीं में 98829-66096 व 94180-96835, जुखाला में 70182-16680, झंडूता में 98050-65799, नयनादेवी में 98160-95057, स्वारघाट में  97361-60038, शाहतलाई में 94184-94651, बरठीं में 94182-12353, डंगार चौक में 94182-77200, भराड़ी में 98164-71998, नम्होल में 94590-00728, कुठेड़ा में 98170-06655, बम्म में 94186-89435 व बस्सी में 81461-43327 पर संपर्क करें। 

सुनहरा मौका

इस सुनहरे मौके को कोई भी प्रतिभावान गंवाना नहीं चाहता। जाहिर है कि ‘दिव्य हिमाचल’ का सबसे लोकप्रिय इवेंट ‘हिमाचल की आवाज’ जिला स्तर से संगीत में प्रतिभा की खोज कर रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर में ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App