सोलन में हो सकती है टकराव रैली

By: May 3rd, 2019 12:01 am

शिमला – कांग्रेस और भाजपा सोलन में टकराव रैली आयोजित करने के मूड में है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली 13 मई को सोलन में आयोजित करवाने का शेड्यूल फाइनल हो गया है। इसे देखते हुए अब प्रदेश भाजपा भी उसी दिन सोलन में पीएम मोदी की रैली आयोजित करवाने का प्रस्ताव बना रही है। हालांकि अभी तक मोदी की रैली के लिए 11 मई तय कर दी है, लेकिन राहुल गांधी के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही भाजपा भी अब तिथि में फेरबदल करने की तैयारी में है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 या 13 मई को सोलन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के हिमाचल दौरे का पूरा शेडयूल तैयार कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से रैली के लिए समय मांगा गया है। पहले राहुल आएंगे और उसके बाद प्रियंका गांधी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App