हरियाणा में 41,781 लोगों ने दबाया नोटा

By: May 25th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा की दस लोकसभा सीटों के लिए गत 12 मई को हुए चुनाव में 41,781 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया, जो कि डाले गए मतों का 0.33 प्रतिशत है। राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. इंद्रजीत ने बताया कि राज्य में सबसे अधिक 7,943 मतदाताओं ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 2,041 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।  गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में 5389 मत, करनाल 5463, कुरुक्षेत्र 3198, सिरसा 4339, सोनीपत 2464, फरीदाबाद 4986, हिसार 2957 और रोहतक में 3001 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि राज्य में 53,698 डाक मतपत्र वैध पाए गए, जिनमें सबसे अधिक भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 13,975 और सबसे कम सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 2116 हैं। अंबाला लोकसभा क्षेत्र में 2841, गुरुग्राम 5071, करनाल  2696, कुरुक्षेत्र 2740, सोनीपत 5756, फरीदाबाद 2828, हिसार 4769 और रोहतक 10906 डाक मतपत्र वैध पाए गए। बता दें कि इस तरह से नोटा का प्रयोग का लोगों ने किसी भी सरकार में अपना विश्वास नहीं जताया है। उनके अनुसार कोई भी सरकार उनकी समस्या हल करने में समर्थ नहीं हो पाई हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App