‘हिमाचल की आवाज’ बनने का मौका

By: May 23rd, 2019 12:09 am

राजधानी में 30 मई को पोर्टमोर स्कूल में होंगे ऑडिशन, संगीत प्रमियों में खूब उत्साह

शिमला –दिव्य हिमाचल के मैगा इवेंट हिमाचल की आवाल सीजन-7 केे शिमला ऑडिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शिमला ऑडिशन के लिए अब नाम मात्र आठ दिन  शेष रहते हैं। ऐसे में संगीत प्रमियों की धुक्क-धुक्क बढ़ती जा रही है। शिमला कें युवा संगीत प्रेमी ऑडिशन के लिए काफी उत्साहित हैं, जो ऑडिशन के लिए खासे क्रेजी देख रहे हंै। हिमाचल की आवाज सीजन-7 के ऑडिशन 30 मई को शिमला के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिमला में होंगे। शिमला के युवा वर्ग मेें ऑडिशन के लिए खासा उत्साह हैं।  इसका अदाजा इसे बखूबी लगाया जा सकता हे। कि ऑडिशन के लिए रोजाना प्रतिभागी शिमला कार्यालय में संपर्क कर रहे हैं। शिमला  के साथ-साथ ऊपरी शिमल के रामपुर,रोहडु, किन्नोर और सुन्नी से भी प्रतिभागी ऑडिशन से बावत विस्तृत जानकारी बटोर रहे। ‘दिव्य हिमाचल’ के इस मंच से कई संगीत प्रेमी बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हंै। अब उन संगीत प्रेमियोें के लिए सुनहरा अवसर है, जो संगीत में रुचि रखते हंै और ‘दिव्य हिमाचल’ के बीते ऑडिशनों पर भाग नहीं ले पाए थे। ऐसे में उक्त संगीत प्रेमी इस मचं से अपने सपने साकार करने के लिए ऊंची उड़ान भर सकते हैं।  शिमला के युवा वर्ग ऑडिशन के लिए खासे उत्साहित दिख रहे हंै। ऑडिशन की तिथि ओर वैल्यू के निधार्रित होते ही संगीत प्रेमी ‘दिव्य हिमाचल’ के शिमला कार्यालय में संपर्क करने लगे हंै। इतना ही नही ऑडिशन में  अपना पंंजीकरण करवाने केे लिए युवा प्रतिभागी फॉर्म लेने तक के लिए कार्यालय पहुंचने शुरू हो गए हैं। हालांकि ऑडिशन के लिए पंजीकरण ऑडिशन स्थल पर ही हांेगे, लेकिन इसके बावजूद युवा उत्साहित होकर कार्यालय तक पहंुचने लगे हंै। शिमला मंे बीते वर्ष भी युवाओं ने हिमाचल की आवाज ऑडिशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। युवाओं का उत्साह देखकर सीजन-7 के ऑडिशन मेंं भी काफी संख्या मंे प्रतिभागियोंं के उमड़ने की उम्मीदें लगाई जा रही है। ‘दिव्य हिमाचल’ हमेशा से ही खास कर युवाओं के सपने को साकार करने के लिए अवसर देता आ रहा है।  इस कड़ी में ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा संगीत प्रेमियों के लिए हिमाचल की आवाज सीजन-7 लेकर आ रहा है, जिसके द्वारा संगीत शौकीन अपने सपनों को साकार करने के लिए उड़ान भर सकते हैं।

हिमाचल की आवाज के ऑडिशन प्रकिया शुरू

हिमाचल के मैगा इवेंट के लिए ऑडिशन प्रकिया शुरू हो गई है। बीतेे सोमवार को कांगड़ा से ऑडिशन का कारवां आरंभ हो गया है। इसके पश्चात राज्य के अन्य जिलों मेंं ऑडिशन होंगे, जबकि शिमला में हिमाचल की आवाज के लिए अतिम चरण में 30 मई को ऑडिशन लिए जाएंगे।

ऑडिशन के लिए आवश्यक जानकारी

हिमाचल के ऑडिशन जूनियर व सीनियर वर्ग में होगे। जूनियर वर्ग की  आयु सीमा आठ से 16 वर्ष निधारित की गई है, जबकि 17 वर्ष से ऊपर की आयु के प्रतिभागी सीनियर वर्ग ऑडिशन दे सकते हंै। ऑडिशन के लिए पंजीकरण ऑडिशन स्थल पर ही होगा। पंजीकरण तीस मई को सुबह दस बजे से आरंभ हो जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

0177 2629030,7018004284,9418624624, 8894674053 सपंर्क कर सकते हैं। यह रहेगा फीस स्टकचर जारी शिमला ऑडिशन के लिए फीस शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ऑडिशन में भाग लेने के लिए जूनियर वर्ग की फीस 450 और सीनियर वर्ग की फीस 650 निधार्रित की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App