हीरानगर में विलुप्त जानवरों की प्रदर्शनी

By: May 23rd, 2019 12:02 am

हिम अकादमी स्कूल में जैव विविधता दिवस पर छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

हमीरपुर -हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में जैव विविधता दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जैव-विविधता दिवस-2019 का थीम ‘अवर बायो डायवर्सिटी अवर फूड अवर हैल्थ’ रहा। प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण सब्जियां, ड्राई फ्रूट, फल, जीवन चक्र उपयोगिता व विलुप्त होने वाली प्रजातियों के चित्र रहे। जीव प्राणी जगत में सांप, मेंढक, मकड़ी, कंेकड़ा, लीच, केंचुए, इंडियन सार्क, परॉन (जीवन चक्र मेंढक, मधुमक्खी) के मॉडल प्रदर्शनी की शोभा बने हुए थे। पौधों मे चीड़, भोजपत्र, कैल, एलगी व मशरूम आदि के चित्र प्रदर्शनी में लगाए गए थे। पक्षियों में डोडो, पैसेंजर कपोत व गुलाबी सिर वाली बत्तख भी प्रदर्शनी की शोभा बढ़ा रहे थे। विलुप्त होने वाली जीवों की प्रजाति के थाइलेसाइन पिग फुटेड, सुमात्री गैंडा, एशियाई चीता, अफ्रीकी सफेद गैंडा, एशियाई सिंह, हरा समुद्री कछुआ व दि ग्रेट पांडा आदि जानवरों के चित्र प्रदर्शनी में दिखाए गए। विद्यालय के लगभग 1000 छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया व जिज्ञासु छात्रों ने रीया, अरुण, अभिनव, अरुण व अनामिका से प्रश्नोत्तर कर प्रदर्शनी की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के बुनियादी कक्षाओं के छात्रों को वनस्पति उद्यान में औषधीय पेड़-पौधों व फलों व सब्जियों की जानकारी भी दी गई। विद्यालय में दिवस के महत्त्व पर भाषण का आयोजन भी करवाया गया। कार्यक्रम समन्वयक सरुचि शर्मा, शिल्पा गुप्ता, चंद्र किरण व अशोक शर्मा रहे। प्रधानाचार्या विनीता गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि प्रदर्शनी का दौरा किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App