हैल्थ वर्कर्ज के लिए चुनाव के बाद बनेगी नई पॉलिसी

By: May 17th, 2019 12:01 am

शिमला  – अब चुनाव के बाद प्रदेश में मेल हैल्थ वर्कर्ज के लिए नई पॉलिसी बनाई जाएगी। आचार संहिता समाप्त होने के बाद राज्य में इस प्रोजेक्ट को जल्द ही सिरे चढ़ाया जाएगा। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने आर एंड पी नियम बदलने के लिए रूपरेखा लगभग तैयार कर ली है, जिसके लिए विभाग ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव सौंपना है। इस पर प्रदेश सरकार आगामी निर्णय जल्द लेगी। इसके तहत प्रदेश में 250 मेल हैल्थ वर्कर लाए जाएंगे। हालांकि प्रदेश में स्वास्थ्य योजनाआें को आधार स्तर पर चलाने के लिए पहले 432 हैल्थ वर्कर्ज की जल्द भर्ती करने का फैसला लिया गया था, लेकिन इसमें अब पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताआें की भर्ती पर फैसला पॉलिसी बदलने के बाद किया जाएगा। इस पर आगामी प्रक्रिया आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि मेल हैल्थ वर्कर्ज की भर्ती के आर एंड पी नियम बदले जाने हैं, जिसमें अब स्वास्थ्य विभाग भी प्रदेश सरकार के आगामी निर्देशों का इंतजार करेगा।

इस तरह होनी है भर्ती

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसमें 50 फीसदी बैच आधार और बाकी 50 फीसदी पद कमीशन के माध्यम से भरे जाने है। प्रदेश में विभिन्न जागरूक कार्यक्रमों में तेज़ी लाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताआें की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें साठ फीसदी कार्यकर्ताआें की भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में की जाने वाली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App