होंडा के जागरूकता अभियान में लाखों जुडे़

By: May 25th, 2019 12:02 am

मतदान पर जानकारी फैलाने पर कंपनी ने चलाया विशेष प्रोग्राम

नई दिल्ली –  भारत का बहुत ही विश्वसनीय दो-पहिया ब्रांड होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बहुत ही बड़े सोशल एंगेजमेंट को शेयर किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि उनके द्वारा चलाए गए मतदान पर विशेष अभियान में हैशटेग एक्टिव इंडिया के तहत होंडा ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को वोट देने के लिए कहा। इस दौरान होंडा ने साठ सिटी, जिनमें चंडीगढ़, मंडी, कोच्चि, हुबली, कानपुर, गुवाहाटी, पूणे भी शामिल रहे, में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।  होंडा ने मतदान जागरूकता को सैल्फी बूथों से जागरूक किया, जो पेट्रोल पंप, पार्क में लगाए गए थे। सात चरण के मतदान में होंडा ने मतदान जागरूकता पर अपनी बेहतरीन स्थिति दर्ज करवाई, जिसमें 62 लाख से ज्यादा लोगों ने इस विशेष अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। इस विशेष अभियान में लोगों ने होंडा के साथ मतदान करने की शपथ ली।  इस बारे में अपने विचार सांझे करते हुए यद्रविंद्र सिंह गुलेरिया, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर प्राइवेट इंडिया ने कहा कि इस अभियान से होंडा ने अपने समाज के प्रति दायित्व को बताया है, जिसमें लोगों ने उनका पूरा साथ दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App